लापता किशोर का शव तीन दिन बाद मिला
बालूमाथ के चमातू गांव में एक किशोर विजय पथ का शव लावारिस अवस्था में मिला। वह 6 जून से घर से लापता था। शव मगध कोलियरी के 10 नंबर कांटा के पास एक खेत में पाया गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है,...

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चमातू गांव में सोमवार को एक किशोर का शव लावारिस अवस्था में पाया गया। जिसकी पहचान चमातू गांव का ओजा टोला निवासी बसंत आनंद का लगभग 17 वर्षीय पुत्र विजय पथ के रूप में हुई है। बताते चलें कि बीते 6 जून से विजय पथ अपनी बाइक सहित घर से लापता था। जिसके खोजबीन परिजन कर रहे थे। इसी क्रम में सोमवार की सुबह किशोर का शव मगध कोलियरी के 10 नंबर कांटा के पास एक खेत में लावारिस अवस्था में मिला। जिसके बाद ग्रामीण एवं परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई यह पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। उधर ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के घटना होने से हम ग्रामीण काफी भयभीत हैं। विजय पथ अच्छा स्वभाव का लड़का था, इस तरह घटना होना काफी दु:खद है। मृतक किशोर माता-पिता एक भाई और एक बहन को छोड़ दुनिया से चल बसा। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।