कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे, महिला घायल
Badaun News - कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। एक महिला, आशा देवी, गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती कराई गई। विवाद एक केले के पेड़ से फल तोड़ने को लेकर...

कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करनपुर निवासी सचिन पुत्र अशोक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी मां आशा देवी अपने घेर में गई थीं। इसी दौरान किसी ने उनके केले के पेड़ से फल तोड़ लिया, जिसे लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।