दहेज उत्पीड़न मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Badaun News - महिला नजमा ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने तीन साल पहले अपनी पुत्री शमीम की शादी आजिम से की थी। ससुराल वालों ने दहेज से असंतुष्ट होकर...

महिला ने दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पति समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल निवासी नजमा पत्नी लईक अहमद का कहना है कि उसने अपनी पुत्री शमीम की शादी करीब तीन साल पहले आजिम निवासी गांव अमरगढ़ी, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ के साथ की थी। शमीम का पति और ससुराल वाले शादी में दिए गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लोग इसी को लेकर शमीम को ताने देने लगे उत्पीड़न शुरू कर दिया। करीब दो माह पहले जब शमीम मायके में थी, तभी तीन आरोपी आए और उसे गालियां देने लगे।
शमीम ने ससुराल जाकर जब इसकी शिकायत की, तो सभी लोगों ने बच्चे न होने का ताना देते हुए उसके साथ मारपीट की। एक माह पहले ससुराल वालों ने शमीम को मारपीट कर घर से निकाल दिया€। पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।