Woman Files Dowry Harassment Case Against Husband and In-Laws पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Files Dowry Harassment Case Against Husband and In-Laws

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Badaun News - पिंडौल की सीमा ने अपने पति प्रदीप कुमार और चार अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट की। 21 अप्रैल को सीमा को घर से निकाल दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 9 June 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

बिल्सी। क्षेत्र के गांव पिंडौल निवासी सीमा पुत्री हरी सिंह ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासी सीमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले प्रदीप कुमार उर्फ नीलू पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर मजरा अतरासी थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के साथ हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज को लेकर बार बार दबाब बनाने लगे। जब उसने दहेज की मांग पूरी कराने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 21 अप्रैल को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता सीमा की ओर से पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।