Yagna Festival Concludes at Arya Samaj s 111th Anniversary Celebration in Gudhni राष्ट्र की सच्ची सेवा कर रहा आर्य समाज: बीएल वर्मा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsYagna Festival Concludes at Arya Samaj s 111th Anniversary Celebration in Gudhni

राष्ट्र की सच्ची सेवा कर रहा आर्य समाज: बीएल वर्मा

Badaun News - गांव गुधनी में आर्य समाज के 111वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर यज्ञ महोत्सव की विधि विधान से पूर्णाहुति हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने यज्ञ और वैदिक विचारों के महत्व को बताया। उन्होंने बुराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 9 June 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्र की सच्ची सेवा कर रहा आर्य समाज: बीएल वर्मा

बिल्सी। गांव गुधनी में आर्य समाज के 111वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे यज्ञ महोत्सव की रविवार को विधि विधान से पूर्णाहुति हो गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पूर्णाहुति करते हुए कहा कि यज्ञ तथा वैदिक विचारों से पर्यावरण की शुद्धि तथा हमारी आत्मिक उन्नति होती है। संकल्प लें कि बुराई के रास्ते को छोड़ देंगे, सदा भलाई के रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने कहा आर्य समाज राष्ट्र का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संस्कृति बचाने का कार्य राष्ट्र की सच्ची सेवा है जो आर्य समाज कर रहा है। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि बिना दक्षिणा के कोई कार्य पूर्ण नहीं होता।

आज दक्षिणा में अपनी बुराइयां छोड़ दें। संकल्प लें हेलमेट लगाकर चलेंगे। अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे। कोई गलत काम नहीं करेंगे। रात्रि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता तथा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारे। इस मौके पर धीरज सक्सेना, हरिओम वर्मा, विवेक जौहरी, विपिन जौहरी, विवेक राठी, खुर्जा एआरएम राजेंद्र सिंह, योगाचार्य हरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।