Jain Religious Assembly Held in City with Emphasis on Children s Spiritual Education सच्चे मन से प्रभु की आराधना से मिलता है मोक्ष : रविन्द्र मुनि, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsJain Religious Assembly Held in City with Emphasis on Children s Spiritual Education

सच्चे मन से प्रभु की आराधना से मिलता है मोक्ष : रविन्द्र मुनि

Bagpat News - शहर की जैन स्थानक मंडी में धर्म सभा का आयोजन हुआ। जैन संत रविन्द्र मुनि ने प्रवचन करते हुए कहा कि प्रभु की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को धर्म की शिक्षा देने और माता-पिता द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 8 April 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
सच्चे मन से प्रभु की आराधना से मिलता है मोक्ष : रविन्द्र मुनि

शहर की जैन स्थानक मंडी में धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जैन संत रविन्द्र मुनि ने प्रवचन किया। कहा कि प्रभु की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए, जिसका फल व्यक्ति को जरूर मिलता हैं। जैन संत ने कहा कि बच्चों को बचपन से धर्म की शिक्षा देनी चाहिए। सोमवार को जैन संत रविन्द्र मुनि एक धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह जिनेन्द्र प्रभु के दर्शन करने के लिए मंदिर जाना चाहिए। जब एक अभिभावक बच्चे को मंदिर का रास्ता दिखाता है और बच्चा मंदिर में पूजन क्रियाएं देखता है। इससे उसके मन में भक्ति का बीज रोपण हो जाता है। एक दिन वह बालक बड़ा होकर अपने माता-पिता को पावन तीर्थों की वंदना कराता है। इस मौके पर अनिल, विजय, अमित, प्रशांत, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।