Leopard Spotted in Himatpur Sujati Forest Farmers Alert Wildlife Department तेंदुआ देख गांव की ओर दौड़े किसान, वन विभाग कर रहा कांबिंग, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsLeopard Spotted in Himatpur Sujati Forest Farmers Alert Wildlife Department

तेंदुआ देख गांव की ओर दौड़े किसान, वन विभाग कर रहा कांबिंग

Bagpat News - - हिम्मतपुर सूजती गांव की घटनातेंदुआ देख गांव की ओर दौड़े किसान, वन विभाग कर रहा कांबिंगतेंदुआ देख गांव की ओर दौड़े किसान, वन विभाग कर रहा कांबिंगते

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 25 May 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
तेंदुआ देख गांव की ओर दौड़े किसान, वन विभाग कर रहा कांबिंग

हिम्मतपुर सूजती के जंगल में कार्य कर रहे किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखे जाने की सूचना किसानों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसानों संग जंगल में कांबिंग कराई। हिम्मतपुर सूजती गांव के जंगल में कार्य कर रहे किसानों को कई दिनों से तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी किसान चंद्रवीर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह खेत में पानी चला रहा था। उसे अपने पिछले टॉर्च जलाकर देखा, तो तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। उसने पास में ही खेतों में पानी चला रहे किसान उपेंद्र, विकास को आवाज दी, तो सभी किसान एक साथ हो गए।

बताया कि इसी स्थान पर तीन दिन पहले किसान युद्ववीर को भी एक मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ घूमती दिखाई दी थी। जो पास में ही एक कब्रिस्तान की दीवार पर बैठ गई थी। शनिवार को किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर बड़ौत मौहम्मद तालिब, वन रक्षक संजय कुमार टीम के साथ जंगल में पहुंचे और किसानों साथ लेकर जंगल में कांबिंग कराई गई। डिप्टी रेंजर मौहम्मद तालिब ने बताया कि किसानों के बताए स्थान पर सभी जगह देखा गया, लेकिन तेंदुए के पंजे के कहीं निशान नहीं दिखाई दिए है। किसानों को तेंदुए से बचाव की जानकारी दी गई है। इस मौके पर चंद्रवीर, सचिन, उपेंद्र, विकास, प्रवेंद्र, बृजपाल, प्रवेश आदि किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।