नव वर्ष पर पुरा महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओ को भीड़
Bagpat News - साल के पहले दिन ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आए और परिवार में सुख-शांति की कामना की। 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शाम तक भगवान...

साल के पहले दिन ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। साल का पहला दिन होने के चलते सुबह से ही आना शुरू हो गए थे श्रद्धालु, शाम तक हजारो श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार मे सुख-शांति की कामना की। नए साल का पहला दिन होने के कारण क्षेत्र के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी लाइनों मे लगकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया और नए साल में परिवार में सुख शांति और अच्छे कारोबार की कामना की। भीड़ को देखते हुए सुबह से ही बालैनी पुलिस मंदिर पर मौजूद रही और भीड़ को व्यवस्थित करती रही। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया की साल का पहला दिन होने के चलते मंदिर पर भीड़ आई और श्रद्धालुओ ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर नया साल मनाया। शाम तक 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।