लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा
Bagpat News - - सड़क से लेकर बाजार तक पसरा रहा सन्नाटालू के थपेड़ों ने किया बेहाल, 42 डिग्री पर पहुंचा पारालू के थपेड़ों ने किया बेहाल, 42 डिग्री पर पहुंचा पारालू क

दिनोंदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे है। शुक्रवार को दोपहर के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसके चलते सड़क से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहे ओर एसी-कूलर के जरिए गर्मी से राहत पाते नजर आए।
जनपद में गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ रहा है। सूरज की तपिश से आमजन से लेकर बेजुबानों तक का हाल बेहाल है। हर रोज तापमान में ईजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जैसे जैसे दिन परवान चढ़ता गया, वैसे वैसे गर्मी का ग्राफ भी बढ़ता रहा। सुबह 11 बजे ही धूप में निकलना मुशिकल हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोगों को कैप, गमछा व छाते का सहारा लेना पड़ा। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक लू के थपेड़ों के चलते लोग घरों में कैद हो गए। इस कारण बाजारों से लेकर मुख्य मार्गो तक पर सन्नाटा पसरा। जो लोग घरों से निकले वह पूरी तरह शरीर को ढंककर निकले। भीषण गर्मी के चलते बाजार सुनसान रहे। इक्का-दुक्का ग्राहक ही बाजार में खरीदारी करता नजर आया। जिससे व्यापारियों के चेहरे मुर्झाएं रहे। भीषण गर्मी के चलते बच्चों का बुरा हाल बना रहा। खासकर दोपहर में स्कूलों का अवकाश होने के बाद। स्कूली बच्चें पसीने से तरबतर होकर अपने घरों तक पहुंचे। गर्मी से बचने के लिए बच्चों ने कोल्ड ड्रिक्स व जूस आदि की मदद से गले को तर किया। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों का समय बदलवाने की मांग की है। वहीं, शाम को सूरज अस्त होने के बाद तापमान में थोडी गिरावट आई, तब जाकर आमजन को गर्मी से राहत मिली। दूसरी और गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ाए हुए है। शहर से लेकर गांवों तक में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
--------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।