Serious Road Accident on Delhi-Saharanpur Highway Leaves Local Youth Injured सड़क दुर्घटना में सांकरौद का युवक घायल, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSerious Road Accident on Delhi-Saharanpur Highway Leaves Local Youth Injured

सड़क दुर्घटना में सांकरौद का युवक घायल

Bagpat News - दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में सांकरौद गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अंसार नामक युवक बाइक से बागपत से लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 22 April 2025 01:09 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में सांकरौद का युवक घायल

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में सांकरौद गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांकरौद का अंसार शनिवार देर शाम बाइक से बागपत से अपने गांव लौट रहा था। जब वह खेकड़ा तहसील के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंसार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।