Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsUdaan Youth Club Launches Let s Visit Museums Campaign to Inspire Responsible Citizenship
म्यूजियम भ्रमण पर मिलेगा जिम्मेदार नागरिकता प्रमाण पत्र
Bagpat News - नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब ने 'चलो म्यूजियम चलें' अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान युवाओं को भारत की सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रहा...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 13 May 2025 12:21 AM

नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब ने चलो म्यूजियम चलें, जिम्मेदार नागरिकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान युवाओं को भारत की सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। क्लब के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि जो युवा 18 मई तक किसी भी नजदीकी म्यूजियम का भ्रमण करेंगे और अपने फोटो व अनुभव साझा करेंगे, उन्हें जिम्मेदार नागरिकता प्रमाण पत्र और डिजिटल बैज प्रदान किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।