BJP Mandal Committee Elections Begin Focus on Inclusivity and New Appointments भाजपा मंडल कार्यसमिति की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू होगी, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBJP Mandal Committee Elections Begin Focus on Inclusivity and New Appointments

भाजपा मंडल कार्यसमिति की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू होगी

Moradabad News - भाजपा मंडल कार्यसमिति की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू होगी भाजपा मंडल कार्यसमिति की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू होगी भाजपा मंडल कार्यसमिति की चुनाव प्रक्

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 13 May 2025 06:03 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा मंडल कार्यसमिति की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू होगी

भाजपा मंडल कार्यसमिति के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। 13 से 15 मई के बीच मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र के गठन होंगे। अनुमोदन के लिए महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की सहमति होगी। इसके बाद मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र संयोजक की घोषणा की जाएगी। मंडल स्तर पर एक मीडिया प्रभारी एक आईटी सेल संयोजक एक सोशल मीडिया संयोजक बनाना है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मंडल कार्यसमिति में छह उपाध्यक्ष दो महामंत्री 6 मंत्री एक कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा। पदाधिकारी में काम से कम 50 प्रतिशत महिलाएं, अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग को शामिल करना है। मंडल में चालीस प्रतिशत सदस्य नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं।

मंडल पदाधिकारियों में पांच महिलाएं, चार अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य अनिवार्य हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।