man half nude his bhabhi and beat her in bihar भाभी को अर्धनग्न कर देवर ने पीटा, देवरानी ने भी दिया साथ; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsman half nude his bhabhi and beat her in bihar

भाभी को अर्धनग्न कर देवर ने पीटा, देवरानी ने भी दिया साथ; बिहार में कांड

महिला के गले पर गला घोंटने का निशान है। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। जख्मी महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआं परेगवा गांव निवासी मोहन राम की 30 साल की पत्नी के रूप में हुई है। मोहन गरीबी के कारण अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददाता, शनिचरी, पश्चिम चंपारणTue, 13 May 2025 01:56 PM
share Share
Follow Us on
भाभी को अर्धनग्न कर देवर ने पीटा, देवरानी ने भी दिया साथ; बिहार में कांड

बिहार में एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें कर पार कर दी गईं। गंभीर बात यह भी है कि महिला के साथ बर्बरता करने का आरोप उसके अपने ही देवर और देवरानी पर लगा है। देवर ने अपनी भाभी को अर्धनग्न कर बुरी तरह से पीटा है। वारदात पश्चिम चंपारण जिले की है। यहां योगापट्टी में एक महिला को उसके देवर और देवरानी ने अर्धनग्न करके पीट दिया है। इतना ही नहीं उसकी हत्या करने की नियत से उसके गले को भी दबाया गया है।

महिला के गले पर गला घोंटने का निशान है। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। जख्मी महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआं परेगवा गांव निवासी मोहन राम की 30 साल की पत्नी के रूप में हुई है। मोहन गरीबी के कारण अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है।

ये भी पढ़ें:700 लोगों ने नहीं पहचाना, पटना एयरपोर्ट पर पाइप में मिली महिला की लाश बनी पहेली
ये भी पढ़ें:पटना में बमबाजी से दहला बीएन कॉलेज का छात्रावास, एक जख्मी; बवाल के बाद सड़क जाम

स्थानीय सीएचसी के डॉक्टर आजाद ने बताया कि महीला का प्राथमिक उपचार किया गया है। महीला के गले पर गला घोंटने का निशान है उसके नाक से खून निकल रहा था। हालांकि महिला खतरे से बाहर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ज़ख्मी महिला ममता देवी ने बताया कि उनके देवर के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था।

इसी बात से नाराज उनके देवर व देवरानी ने उन्हें अर्धनग्न करके पीटना शुरू कर दिया और हत्या करने की नीयत से गला दबाने लगे काफी मशक्कत के बाद उसने अपनी जान बचाई। उसके पति दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं और उसके बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।