CBSE 10th 12th Result 2025 declared at cbse.gov.in here know pass percentage top performer CBSE 10th 12th Result 2025: जानें कैसा रहा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट, किसने मारी बाजी?, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 10th 12th Result 2025 declared at cbse.gov.in here know pass percentage top performer

CBSE 10th 12th Result 2025: जानें कैसा रहा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट, किसने मारी बाजी?

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 93.66% रहा है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 01:50 PM
share Share
Follow Us on
CBSE 10th 12th Result 2025: जानें कैसा रहा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट, किसने मारी बाजी?

CBSE 10th 12th Result 2025, cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88.39% रहा है। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 93.66% रहा है।

CBSE 10th 12th Result 2025 Direct Link

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों से कम दर्ज किया गया है। कुल 85.70% लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। इस वर्ष कुल 1704367 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 1692794 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पास होने वाले कुल छात्रों की संख्या 1496307 है। सीबीएसई 12वीं में विजयवाड़ा रीजन का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।

ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 93.66% छात्र हुए पास
ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड
ये भी पढ़ें:Live: 12वीं के बाद सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट भी जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 95%रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.63%रहा है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 95% रहा है। इस साल 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं। सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2025 तक किया गया था। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है। यहां 99.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके बाद दूसरे विजयवाड़ा है, यहां छात्रों का पास प्रतिशत 99.79 रहा है।

CBSE 10th, 12th result 2025: सीबीएसई 10th, 12th रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|