RJD Strengthens Social Justice Initiatives in Vazirganj Focus on Booth-Level Empowerment वजीरगंज के भिंडस में हुई राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRJD Strengthens Social Justice Initiatives in Vazirganj Focus on Booth-Level Empowerment

वजीरगंज के भिंडस में हुई राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित

वजीरगंज, एक संवाददाता। वजीरगंज के भिंडस में मंगलवार को राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राजद महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 13 May 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
वजीरगंज के भिंडस में हुई राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित

वजीरगंज के भिंडस में मंगलवार को राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले राजद को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। आगामी विधानसभा में हमलोग पूरी शक्ति से इस पर कार्य करेंगे। गरीबों और समाज के निचले स्तर पर जीवन-यापन करने वाले लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ायेंगे। चेरिया बरियारपुर के विधायक सह राजद नेता राजबंशी महतो ने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री हर हाल में बनाना होगा, तभी हम सामाजिक न्याय की कल्पना को साकार कर सकेंगे।

उन्होंने कुशवाहा समाज को उचित सम्मान दिया है और अब हमलोग संगठित होकर इसका प्रदर्शन करेंगे। विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने कहा कि जबतक समाज के अति पिछड़ा वर्ग एकजुट होंगे तभी राजद बूथ स्तर तक मजबूत होगा। इस परिचर्चा का आयोजन ही इसी विषय पर किया गया है, ताकि हम समाज में इसकी वास्तविकता को समझ सकें और अपने-अपने हक अधिकार के लिए आवाज उठाने लायक बनने के लिए राजद को मजबूत कर सकें। आगामी विधानसभा चुनाव में न्याय की इच्छा रखने वाले लोगों को पार्टी से जोड़कर उन्हें सक्रिय करते हुए बूथ को मजबूत कर पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराना सुनिश्चित करें। परिचर्चा की अध्यक्षता मानपुर प्रखंड अध्यक्ष रिजवान उर्फ भोला मुखिया ने की और संचालन वजीरगंज प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने किया। परिचर्चा को प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही, मो. शमशाद उर्फ कैफ खान, पूर्व विधायक उदय कुमार मांझी, जिलाध्यक्ष मो. मुर्शिद आलम, डॉ. नंदकिशोर यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर जितेन्द्र कुमार यादव, इन्द्रदेव कुमार विद्रोही, प्रदेश सचिव फारूक आजम, संजय पासवान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।