बच्चों की लड़ाई में हुआ पथराव, एक राहगीर घायल
Bagpat News - बरनावा में मंगलवार को शहजाद और गुलजार के बच्चों की लड़ाई के बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके परिणामस्वरूप, छत से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। इस दौरान आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर...

बरनावा में पुलिस चौकी के सामने स्थित नई बस्ती में मंगलवार को सुबह शहजाद और गुलजार के बच्चों की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने छत से एक दूसरे पक्ष पर पथराव किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे बस्ती के ही आरिफ के सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। पथराव के दौरान बस्ती में भड़गड मच गयी। बस्तीवासियों ने पथराव की सूचना चौकी पर आकर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने वहॉ पंहुचकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर स्तिथि पर काबू किया।
और घायल का निजी चिकित्सक के यहॉ उपचार कराया। थाने पर किसी भी पक्ष की और से कोई तहरीर नही दी गयी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।