Baharich-Banaras Train Delayed by 9 Hours Amid Holi Travel Rush नौ घंटा देरी से बहराइच पहुंची इंटरसिटी, डेढ़ घंटे बाद रवाना, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsBaharich-Banaras Train Delayed by 9 Hours Amid Holi Travel Rush

नौ घंटा देरी से बहराइच पहुंची इंटरसिटी, डेढ़ घंटे बाद रवाना

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। होली की भीड़ गंतव्य को चल पड़ी है। ट्रेनों और बसों में

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचWed, 12 March 2025 04:38 PM
share Share
Follow Us on
नौ घंटा देरी से बहराइच पहुंची इंटरसिटी, डेढ़ घंटे बाद रवाना

बहराइच, संवाददाता। होली की भीड़ गंतव्य को चल पड़ी है। ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसलिए रेलवे और परिवहन निगम में 14 मार्च तक अलर्ट है। बावजूद इसके बहराइच-बनारस इंटरसिटी नौ घंटे देरी से बुधवार को सुबह बहराइच पहुंची।ऐसी स्थिति में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को रातभर स्टेशन पर भी समय बिताना पड़ा। बुधवार को सुबह निर्धारित समय से दो घंटे बाद स्टेशन से यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

इंटरसिटी ट्रेन मंगलवार को दोपहर पौने दो बजे बनारस से बहराइच के लिए रवाना हुई थी। देर करीब 9.25 बजे उसे बहराइच रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन नौ घंटे देरी से बुधवार सुबह 6.37 मिनट पर पहुंची, जबकि इस ट्रेन को बुधवार सुबह 5.15 बजे यात्रियों को लेकर बनारस के लिए रवाना होना था। नौ घंटे देरी की वजह से सुबह भी व लगभग दो घंटे देरी से रवाना हो पाई। होली पर्व को लेकर दूर-दराज से लोग दिल्ली, लखनऊ, हरियाणा व दूसरे प्रांतों तक पहुंचने के लिए रात में ही स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन के देरी से यात्रियों को रातभर स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। सुबह ट्रेन के चलते ही भारी यात्रियों की भीड़ पहुंच गई। इस दौरान आरपीएफ को मोर्चा संभालना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।