Extreme Heat Wave Hits Bahraich Temperatures Soar to 42 C दिन भर तपिश से बेहाल रहे, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsExtreme Heat Wave Hits Bahraich Temperatures Soar to 42 C

दिन भर तपिश से बेहाल रहे

Bahraich News - बहराइच में लगातार सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। गुरुवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। शुष्क हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अस्पतालों में धूप से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 29 May 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
दिन भर तपिश से बेहाल रहे

बहराइच। लगातार सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। गुरुवार को तापमान 42 डिग्री होने से दिन भर लोग परेशान रहे। शुष्क हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर दो बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रात का तापमान भी बिगड़ा और 33 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि आने वाले दो दिनों में मौसम में खास बदलाव के संकेत नहीं है। गुरुवार को सुबह बादलों की आवाजाही से लोगों को राहत हुई लेकिन 10 बजे तक कड़ी धूप ने लोगों को मायूस कर दिया। लोग सिर पर कपड़ा ढककर ही निकले।

बस स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि झुलस जाने वाली हवाओं ने पहली बार सताया है। उधर भीषण लू का असर बस स्टेशन पर अधिक रहा। दोपहर सएन्नाटा रहा लेकिन जो भी यात्री रहे वह बेहाल रहे। यात्री सलीम अहम जो दरगाह आए थे वह गश खाकर गिर पड़े। इस बीच अस्पतालों में भी हालात बिगड़े रहे। ओपीडी में अएाने वाले मरीजों में 70 फीसदी मरीज धूप से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के हीट स्ट्रोक वार्ड में तीन मरीज गम्भीर हालत में भर्ती हैं। इनमें दो बुजुर्ग है। उधर बादलों की आवाजाही से किसान खेतों में तैयारी कर रहे हैं। पलेवा के लिए बारिश का इंतजार है। हालांकि कृषि मौसम वैज्ञानिक फिलहाल नर्सरी लगाने के लिए एक सप्ताह के इंतजार की बात कह रहे हैं। मगर कुछ किसानों ने नर्सरी लगा दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर चक्रवात उठते रहेंगे। इससे कुछ देर के लिए राहत हो सकती है। लेकिन मौसम में बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।