Women have been exposed to the facilities of the Revenue Department राजस्व विभाग की सुविधाओं से रूबरू हुई महिलाएं , Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsWomen have been exposed to the facilities of the Revenue Department

राजस्व विभाग की सुविधाओं से रूबरू हुई महिलाएं

Bahraich News - बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश सरकार के अति महत्वकांक्षी योजना के मिशन शक्ति के तहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 2 March 2021 11:30 PM
share Share
Follow Us on
राजस्व विभाग की सुविधाओं से रूबरू हुई महिलाएं

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

प्रदेश सरकार के अति महत्वकांक्षी योजना के मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा सम्मान, स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण को महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय से जुडे महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेंटर व बाल संरक्षण स्टाफ की ओर से विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

पयागपुर ब्लॉक के पंडित अशोक कुमार मिश्रा स्मारक महाविद्यालय में महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक नीलम शुक्ला की ओर से राजस्व विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र प्रदान कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम, बाल विवाह, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा फखरपुर ब्लाक के ब्लॉक ग्राम पंचायत बहेलिया में भी अभियान चलाकर महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया गया। उधर वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक रचना कटियार व उनकी टीम की ओर से चित्तौरा ब्लॉक में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के हक व अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से संचालित हेल्पलाइन नम्बर 181, 112, 102, 108, 1090 व 1076 के प्रयोग के बारे में बताया गया। लिंग भेदभाव, महिला सुरक्षा बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने भी जाने अधिकार

बहराइच। रिसिया ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी विश्वकर्मा, आउटरीच कार्यकर्ता आनंद चौधरी व पुलिस विभाग की टीम की ओर से विद्यालय के छात्राओं को बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को उनकी सुरक्षा के संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से भी रुबरू कराया गया। छात्राओं को लिंग भेद भाव, महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न तरीके भी बताए गए। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।