Congress Holds Save Constitution Rally in Ballia Amidst Concerns Over Modi Government s Policies मोदी सरकार संविधान पर कर रही कुठाराघात: पटेल, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsCongress Holds Save Constitution Rally in Ballia Amidst Concerns Over Modi Government s Policies

मोदी सरकार संविधान पर कर रही कुठाराघात: पटेल

Balia News - बलिया में जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने कहा कि मोदी सरकार संविधान पर कुठाराघात कर रही है। कांग्रेस ने देश के गरीब, किसान और मजदूरों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 29 May 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
मोदी सरकार संविधान पर कर रही कुठाराघात: पटेल

बलिया, संवाददाता । जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में बुधवार को ‘संविधान बचाओ रैली आयोजित हुई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केशवचंद्र यादव तथा महासचिव अवधेश सिंह को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार हर जगह संविधान के ऊपर कुठाराघात कर रही है। वह चाहे निष्पक्ष चुनाव करने की बात हो ,या फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो, उनकी नीतियों से देश के सभी वर्गों के लोगों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

स्थिति यह है कि सांसद राहुल गांधी की बातों को जानबूझकर अनदेखा किया जाता है और उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। कहा कि कांग्रेसजनों ने देश की संविधान के लिए अपनी पूर्वजों की आहुति दी है, इसे हर कीमत पर सुरक्षित रखा जायेगा। केशव चंद यादव ने कहा कि पीएम और गृहमंत्री देश के स्वाभिमान को गिरवी रख दिए हैं। कांग्रेस ने देश के गरीब, किसान, बेरोजगार, मजदूर को संवैधानिक अधिकार दिए थे, धीरे-धीरे नरेंद्र मोदी की सरकार उसे कमजोर कर रही है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, इंतखाब आलम, जितेन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, सच्चिदानंद तिवारी, पुनीत पाठक, शशिकांत त्रिपाठी ,सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय ओमप्रकाश तिवारी, ब्रजेश सिंह गाट, जैनेंद्र पांडेय मिन्टू ,मसुद आलम ,मनोज गौतम, विजय मिश्रा, सिद्धनाथ तिवारी, अभिजीत तिवारी सत्यम, राहुल चौबे, अबुल फैज ,हृदयानन्द पाण्डेय, सहाब अहमद ,आरिफ खान, सुमंत मिश्रा ,हीरा राम ,उषा सिंह, अनुपमा सिंह, पारस वर्मा, दिग्विजय सिंह छोटू, आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।