Congress Strengthens Organization Ahead of Elections in Block Meeting कांग्रेस के मंडल और न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsCongress Strengthens Organization Ahead of Elections in Block Meeting

कांग्रेस के मंडल और न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत

Balia News - रविवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी ने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। प्रवक्ता पुनीत पाठक ने 100 दिन में हर बूथ पर मजबूत संगठन बनाने का वादा किया। नए मंडल अध्यक्षों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 25 May 2025 11:10 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के मंडल और न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत

रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को ब्लाक के ड्वाकरा हाल में हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि 100 दिन में हर बूथ पर कांग्रेस का मजबूत संगठन होगा। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी। इस दौरान ज़िला संयोजक जितेंद्र पांडेय की देखरेख में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक में तीन मंडल अध्यक्ष बनाए गए। इनमें दतहा से अरविंद यादव, उदहा से विनोद वर्मा व गायघाट से राजन पासवान बनाए गए। इसके अलावा मुनजी राजभर डुमरिया, अनुज पांडेय उदहा, सुनील यादव गायघाट, प्रेम मिश्रा हुसैनाबाद, ओमप्रकाश ठाकुर चौबे छपरा, श्रीभगवान यादव दतहा, राजकुमार पासवान हड़िहा कला व प्रदीप पासवान झरकटहा को न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष वीरेश तिवारी, पद्मदेव पाठक, राम रेखा वर्मा, ददन पांडेय, शिवशंकर सैनी, सर्वजीत दूबे मुन्ना, वीरेंद्र कुंवर, कमलेश वर्मा, सुरेंद्र मिश्र थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।