अरुण चुने गए लेखपाल संघ सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष
Balia News - सिकंदरपुर में शुक्रवार को लेखपाल संघ उपशाखा के कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह और ईश्वर दयाल यादव के बीच मतदान हुआ। अरुण कुमार सिंह को 28 और ईश्वर दयाल यादव को 25 वोट मिले,...

सिकंदरपुर। स्थानीय तहसील के सभागार में शुक्रवार को लेखपाल संघ उपशाखा के कार्यकारिणी का चुनाव लेखपाल संघ जिला इकाई के कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा की देख-रेख में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह व ईश्वर दयाल यादव दो लोग मैदान में थे। लिहाजा मतदान कराया गया, जिसमें अरुण कुमार सिंह को 28 व ईश्वर दयाल यादव को 25 मत मिले, लिहाजा अरुण कुमार सिंह तीन मतों से विजयी घोषित किए गए। इसी क्रम में रणजीत वर्मा को मंत्री, रविकांत तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुप गुप्तख् कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रणजीत वर्मा उपमंत्री, दीपांजाल सिंह कोषाध्यक्ष, नलिनी श्रीवास्तव व विवेक कुमार सिंह आडिटर पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला लेखपाल संघ के मंत्री मुन्ना राम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्भय नरायण सिंह के अलावा रणजीत सिंहमुकेश गौतम, सत्येन्द्र राणा, मनीष श्रीवास्तव, हरिन्द्र सिंह, प्रेमशंकर सिंह, रविप्रकाश, प्रमोद कुमार गुप्त, गोपाल सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।