Formation of Ramleela Committee in Rasra Key Appointments and Contributions महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र संरक्षक, संतोष अध्यक्ष बनाए गए, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsFormation of Ramleela Committee in Rasra Key Appointments and Contributions

महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र संरक्षक, संतोष अध्यक्ष बनाए गए

Balia News - रसड़ा के श्रीनाथ मठ परिसर में शुक्रवार को रामलीला कमेटी के गठन के लिए बैठक हुई। महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज को संरक्षक और संतोष जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया। रामजी स्टेट को मेला मालिक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 14 June 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र संरक्षक, संतोष अध्यक्ष बनाए गए

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय श्रीनाथ मठ परिसर में शुक्रवार की देर शाम श्रीनाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट की ओर से रामलीला कमेटी के गठन को लेकर नगर के व्यापारियों व संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। सभी की सहमति से महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज को संरक्षक, संतोष जायसवाल को अध्यक्ष, रामजी स्टेट को मेला मालिक व हरिश्चंद्र गुप्त को उपाध्यक्ष बनाया गया। कौशलेंद्र गिरि की ओर से 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भी रामलीला कमेटी को दी गयी। इस दौरान कन्हैया जायसवाल, संजय गुप्त, सम्राट जायसवाल, शुभम मद्धेशिया, लवकुश मद्धेशिया, दिनेश सिंह, अजीत भारद्वाज, सेट्ठी गुप्त, अविनाश सिंह, अंशुमान सिंह, गोलू गुप्त, अविनाश सोनी, कृष्णा गुप्त, निर्मल पांडे, योगी स्वामी, अशोक जायसवाल, अनिल सोनी, शामू साहनी, सिबूलाल, रामबिलास गुप्त, धीरज सिंह, सागर सोनी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।