जेईई में राज गौरव ने हासिल की ऑल इंडिया 780वीं रैंक
Balia News - आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित जेईई एडवांस का परिणाम घोषित हुआ। बसंतपुर के राज गौरव सिंह ने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया 780वीं रैंक हासिल की है। राज गौरव ने 12वीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त...

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की ओर से आयोजित जेईई एडवांस का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। इसमें बसंतपुर के राज गौरव सिंह ने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया 780वीं रैंक हासिल कर परिवार व गांव का मान बढ़ाया है। राज गौरव की सफलता से घर-परिवार के साथ ही नाते-रिश्तेदारों व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास करने वाले राज गौरव ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.979 परसेंटाइल तथा सामान्य वर्ग में 397 वीं रैंक हासिल की थी। राज गौरव सिंह के पिता डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि मां रेनू सिंह गृहिणी हैं।
बाबा डॉ. गजेंद्र पाल सिंह कुंवर सिंह पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य हैं। चाचा दुष्यंत कुमार सिंह व पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राज गौरव शुरू से मेधावी रहा है। प्राथमिक शिक्षा सूर्यबदन विद्यापीठ बसन्तपुर से प्राप्त करने के बाद उसने 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई गोरखपुर जनपद से की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।