एक दिन की राहत के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान रहे शहरवासी
फरीदाबाद में सोमवार को तापमान सामान्य रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। सुबह की बारिश के बाद कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में धूप ने गर्मी बढ़ा...

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में सोमवार को तापमान भले ही सामान्य रहा हो, लेकिन जिलेवासी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।उमस की वजह से लोग पसीने पोछते रहे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया। रविवार शाम को आई बारिश की प्रभाव सोमवार को सुबह देखने को मिला। सुबह के समय ठंडी हवा चल रही थी और आसमान में हल्के बादल थे। इसके चलते जिलेवासियों को गर्मी का अनुभव नहीं हो रहा था। करीब 10 बजे आसमान साफ होने के बाद एक बार फिर चिलचिलाती धूप ने गर्मी बढ़ा दी। धूप निकलने के बाद आर्द्रता 65 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।
पंखे नीचे भी पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे थे। गर्मी बढ़ने से जूस और पानी की मांग बढ़ गई थी। लोग जूस कॉर्नर और रेहड़ियों से जूस पीकर अपनी प्यास बुझाते देखे गए। इसके अलावा प्यास लगने पर लोग दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदकर पी रहे थे। ---- पांच बजे फिर बदला मौसम स्मार्ट सिटी में करीब पांच बजे आसमान में एक बार फिर बादल छा गए। इससे मौसम ने करवट ली। बादलों से सूरज के ढक जाने की वजह से जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिल गई थी। इसके बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत ली। वहीं हवा से उमस भरी गर्मी को भी समाप्त कर दिया। ------ आज भी हो सकती है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार जिलेवासियों को मंगलवार को गर्मी से और अधिक राहत मिल सकती है। मंगलवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने अधिकतम 34 डिग्री रहने की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।