12 श्रेणियों के पुरस्कार के लिए करें आवेदन
Balia News - बलिया में 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए 12 श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं।...

बलिया। तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया है कि पुरस्कार के लिए 12 अलग-अलग श्रेणी निर्धारित की गयी है। इसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु स्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजक आदि शामिल हैं। इसके लिए निर्धारित आवेदन पत्र के साथ पूर्ण विवरण व अभिलेखों के साथ कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को 15 जुलाई तक उपलबध कराना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।