Nephew Attempts Murder Uncle Set on Fire Over Land Dispute in Ratanpur गंभीर रूप से झुलसे चाचा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsNephew Attempts Murder Uncle Set on Fire Over Land Dispute in Ratanpur

गंभीर रूप से झुलसे चाचा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Balrampur News - रतनपुर में 53 वर्षीय तरुण कुमार मिश्र को उनके भतीजों ने डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर झुलसने के कारण तरुण की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSun, 6 April 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
गंभीर रूप से झुलसे चाचा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

रिश्तों का कत्ल शुक्रवार रात सगे भतीजों ने डीजल डालकर चाचा को जिंदा जलाने का किया था प्रयास

एहतियात के तौर पर गांव में तैनात की गई पुलिस बल, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

ललिया, संवाददाता।

गंभीर रूप से झुलसे कोटेदार युवक की लखनऊ में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार रात उनके सगे भतीजों ने डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। मृतक के पुत्र ने हत्या की घटना में अपने दो चचेरे भाइयों को नामजद किया है। घटना के पीछे भूमि विवाद को कारण बताया गया है। कोटेदार की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का है।

रतनपुर निवासी 53 वर्षीय तरुण कुमार मिश्र नंदनगर ग्राम पंचायत में कोटा दुकान का संचालन करते थे। उनकी आर्थिक स्थित ठीक थी। शुक्रवार देर शाम भोजन करने के बाद वह बरामदे में सोने चले आए थे। रात 12 बजे अचानक उनकी चीखें सुनाई पड़ीं तो पुत्रगण सुशील, सुनील व शनि दौड़ पड़े। देखा कि गद्दा, कंबल व तरुण मिश्र के कपड़े से आग की लपटें उठ रही हैं। किसी तरह आग बुझाई गई। तरुण को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा ले जाया गया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। तरुण मिश्रा के शरीर का लगभग 80 प्रतिशत भाग झुलस चुका था। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तरुण के मौत की खबर पाकर गांव के लोग सकते में आ गए। तरुण के बड़े बेटे सुशील ने तहरीर देकर अपने चचेरे भाइयों लालू व झगरू पुत्रगण वासुदेव मिश्र को नामजद किया है। सुशील का कहना है कि यह हत्या भूमि विवाद में की गई है। गहरी नींद में सो रहे पिता पर डीजल डालकर लालू व झगरू ने उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।