कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षामित्र घायल
Banda News - बांदा। संवाददाता बदौसा में प्राथमिक विद्यालय हड़हामाफी में तैनात शिक्षामित्र 45 वर्षीया माधुरी पाण्डेय
Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाThu, 10 April 2025 12:28 AM

बांदा। संवाददाता बदौसा में प्राथमिक विद्यालय हड़हामाफी में तैनात शिक्षामित्र 45 वर्षीया माधुरी पाण्डेय निवासी बदौसा छुट्टी के बाद स्कूटी से घर जा रही थी। बदौसा-पौहार मार्ग पर महामाई देव स्थान के नजदीक बदौसा से हड़हा माफी की ओर तेज गति से जा रही कार ने टक्कर मार दी। इससे शिक्षामित्र बुरी तरह घायल और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को अनजाम देने के बाद कार सवार भाग निकला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।