Fear Grips Banda Villagers as Stray Dogs Attack Livestock कुत्तों ने हमलाकर बछिया को मार खाया, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsFear Grips Banda Villagers as Stray Dogs Attack Livestock

कुत्तों ने हमलाकर बछिया को मार खाया

Banda News - बांदा। संवाददाता पड़ई और सुहाना गांव के लोग कुत्तों के हमले से दहशत में

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSun, 8 June 2025 11:31 PM
share Share
Follow Us on
कुत्तों ने हमलाकर बछिया को मार खाया

बांदा। संवाददाता पड़ई और सुहाना गांव के लोग कुत्तों के हमले से दहशत में है। शनिवार सुबह एक बछिया पर हमलाकर उसे मार खाया। दूसरी बछिया को भी गिरा दिया था। ग्रामीणों के खदेड़ने पर उसकी जान बची। पड़ुई-सोहाना गांव के मध्य पुरवा में रहने वाले रोहित के मुताबिक, उनके जानवर बगीचे में बंधे जाते हैं। शनिवार भोर आवार कुत्तों ने बगीचे में बंधी एक बछिया पर हमलाकर उसे मार डाला और उसे खा गए। पास में बंधी दूरी बछिया पर भी हमला किया। सुबह वक्त होने की वजह से शोर सुनकर लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो दूसरी बछिया की जान बच पाई।

उसे घायल कर दिया हैं। गांव के लीला यादव, व्यास द्विवेदी, महेश यादव, राजा वर्मा, लवलेश आदि ने बताया कि करीब एक माह से गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। करीब 15 से 20 छोटे जानवरों को मारकर खा चुके हैं। बताया कि कुत्तों के आतंक के चलते सभी दहशत में हैं। गांव में लाठी लेकर निकलना पड़ता है। बुजुर्गों और बच्चे घरों में कैद हो चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।