Protest Against Power Supply Issues in Banda Amid Extreme Heat सिर पर कूलर रख बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsProtest Against Power Supply Issues in Banda Amid Extreme Heat

सिर पर कूलर रख बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Banda News - बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी बुधवार को सिर पर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाThu, 22 May 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
 सिर पर कूलर रख बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी बुधवार को सिर पर कूलर रखकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम कार्यालय में सौंपा। कहा कि शहर का तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था शहरियों को तड़पा रही है। बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। इस वक्त विद्युत आपूर्ति की जरूरत 24 घण्टे की है। बमुश्किल पांच घंटा भी निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही है। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौन हैं। फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। हड़ताल से नहीं बन पा रहे फाल्ट विद्युत वितरण केंद्र अतर्रा सब डिविजन से जुड़े संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

इससे अलग-अगल फीडरों में हुए फाल्ट सही नहीं हो पा रहे हैं। नरैनी फीडर और बबेरू फीडर से जुड़े कई गांवों में आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। कस्बे के टी-वन और टी-फोर फीडर से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।