उमस व गर्मी ने किया बेहाल, पसीने से लथपथ रहे लोग
Barabanki News - पिछले आठ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते बिजली संकट भी उत्पन्न हो गया है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या आ गई है। लोग...

मौसम का मिजाज लगातार तल्ख हो रहा है। पिछले आठ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तामान में 24 घंटों में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात जून को अधिकतम तापमान 38.5, छह जून को 37.5, पांच जून को 36, चार जून को 35.5 और तीन जून को 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंखे गर्म हवा उगलते रहे:घरों में चल रहे एसी-कूलर भी गर्मी के आगे बेअसर दिखे। पंखे की भी गर्म हवा देते रहे। जिससे राहत नहीं मिल रही थी। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। जो लोग बाहर निकले, वे धूप व उमस से बचने के लिए पेड़ों की छांव, स्टॉल, छतरियों और गमछों का सहारा लेते दिखे। महिला थाना के सामने टेंपो स्टैंड और पल्हरी चौराहे पर राहगीर गर्मी से जूझते नजर आए। लो-वोल्टेज बनी मुसीबत: भीषण गर्मी के साथ ही बिजली संकट भी शुरू हो गया है। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी शुरू हो गई। जिससे पंखे धीमी रफ्तार से चल रहे हैं तो कूलर व एसी भी जवाब दे गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।