तहसील गेट के पास युवक को बेरहमी से पीटा
Bareily News - अंबरपुर निवासी युवक शुक्रवार को तहसील गया था, जहाँ गेट के पास खड़े होकर उसने कुछ लोगों के गाली-गलौज का सामना किया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने युवक को बचाया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 14 June 2025 03:52 AM

क्षेत्र के अंबरपुर निवासी युवक शुक्रवार को किसी काम से तहसील गया था। तहसील गेट के पास खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे देखकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। आसपास के लोगों ने युवक को बचाया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपी अनुपम शर्मा एवं उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।