Newlywed Woman Alleges Harassment by In-Laws in Pilibhit नवविवाहिता को बदनाम कर रहा शोहदा, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsNewlywed Woman Alleges Harassment by In-Laws in Pilibhit

नवविवाहिता को बदनाम कर रहा शोहदा

Bareily News - देवरनियां के एक गांव में एक नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल में प्रिंस कुमार गंदी बातें लिखकर पर्चियां फेंकता है। प्रिंस ने नशे की हालत में उसके घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने प्रिंस और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 3 June 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
नवविवाहिता को बदनाम कर रहा शोहदा

देवरनियां इलाके के एक गांव में ब्याही युवती का कहना है कि उसकी दो माह पहले शादी हुई है। आरोप है कि पीलीभीत थाना जहानाबाद के गांव गौनेरी बंदी निवासी प्रिंस कुमार उसकी ससुराल में गंदी बातें लिखकर पर्चियां फेंकता है। उसे ससुराल वालों ने खुद पर्ची फेंकते हुए देखा है। नवविवाहिता का कहना है कि एक दिन प्रिंस ने अपने एक साथी दिनेश के साथ नशे में धुत होकर उसके घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने प्रिंस और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।