सपाइयों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में किया धरना-प्रदर्शन
Bareily News - बरेली में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी मिल रही है और पुलिस कोई...

बरेली। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कहा कि बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेवा द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही हमले भी किया जा रहे हैं। इस संबंध में बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। सपाइयों ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों की शह पर ही अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
वे लगातार समाजवादियों पर हमले कर रहे हैं। पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके विरोध में लगातार संघर्ष करती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।