5 जून को बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार
Bareily News - मौसम का मिजाज -दोपहर में उसम ने सताया, शाम चली धूलभरी हवा - लगातार

मौसम का मिजाज -दोपहर में उसम ने सताया, शाम चली धूलभरी हवा - लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सोमवार को सुबह से लेकर रात तक, मौसम ने कई बार करवट ली। सुबह आसमान में हल्के बादल रहे तो दोपहर में कड़ी धूप से लोग परेशान हो उठे। शाम को धूलभरी आंधी चली और आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अब 5 जून तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को दिन में काफी उमस रही। खासकर दोपहर में कड़ी धूप निकली तो गर्मी और उमस का असर और बढ़ गया।
सोमवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में तापमान अधिक होने से उमस बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जून तक बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उसके बाद तापमान बढ़ने का अनुमान है। तापमान में यूं आ रहा उतार चढ़ाव तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 02 जून 37.1 27.0 01 जून 37.2 27.5 31 मई 37.3 25.1 30 मई 36.1 22.7 29 मई 37.1 28.2 28 मई 36.7 27.5 27 मई 35.7 26.5 26 मई 33.1 22.2 25 मई 34.3 22.6 24 मई 37.6 27.2 23 मई 37.1 24.9 22 मई 34.1 21.5 21 मई 37.3 27.2
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।