ससुराल वालों ने गला दबाकर की महिला को मारने की कोशिश
Bareily News - दहेज की डिमांड पूरी न करने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर महिला को मारने की कोशिश की। ताला सिर में मार कर घायल कर दिया। घायल महिला को

मीरगंज, संवाददाता। दहेज की डिमांड पूरी न करने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर महिला को मारने की कोशिश की।घायल महिला को रात में घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मीरगंज के गांव संजरपुर निवासी रामवीर सिंह ने अपनी पुत्री अंजली की शादी पांच वर्ष पूर्व राजेश निवासी नेकपुर गल्ला मंडी बरेली के साथ की थी। ससुराल वाले मायके से गाड़ी और जेवर आदि लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर अंजली का उत्पीड़न करने लगे। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने तीन मई की रात में 9.00 बजे सिर में ताला मार कर अंजली को घायल कर दिया।
सास ने उनको डंडे से पीटा। ननद ने कपड़े से मुंह बंद किया। पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। अंजली रात में 12 बजे किसी तरह मायके पहुंची। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी राजेश, सुषमा देवी, नेहा कन्नौजिया निवासी नकपुर गल्ला मंडी बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।