पति ने की गला दबाकर हत्या का प्रयास, छह के खिलाफ केस
Basti News - बस्ती के वाल्टरगंज थाने के बालेडीहा गांव में एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर पिटाई का आरोप लगाया है। सोनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से पति का व्यवहार बिगड़ गया है, और उन्होंने उसे और...

बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थाने के बालेडीहा गांव में पति और सास-ससुर पर महिला की पिटाई का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में सोनी कुमारी निवासी बालेडीहा थाना वाल्टरगंज ने बताया कि उसकी शादी 2003 में केशवराम के साथ हुई। 2010 में उसका गौना आया। हम दोनों से दो लड़के शौर्य और रितेश हैं। शादी के कुछ साल बाद 2018 में मेरे पति गुजरात गए। उसके बाद उनका व्यवहार बदल गया। मेरे पति केशवराम मेरा और बच्चों का ख्याल नहीं रखते हैं। गुजरात से घर आने पर अक्सर मुझे और बच्चों के साथ मारपीट करता है। एक दिन केशवराम अपने माता-पिता, बहन-बहनोई व एक अन्य के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने सोनी कुमारी निवासी बालेडीहा थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर पति केशवराम, ससुर गंगाराम, सास इंद्रावती, बहनोई अर्जुन, बहन पूजा और एक अन्य व्यक्ति राम बेलास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।