Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDowry Harassment Case Filed Against Husband and In-Laws in Basti
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार नामजद
Basti News - बस्ती में परसरामपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। हाल...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 30 April 2025 01:46 PM

बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की घटना में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने थाने पर शिकायती-पत्र देकर बताया है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी शादी संजय शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। गत 10 मार्च की शाम को फिर से इसी बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पति के अलावा पुलिस ने सास, जेठ और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।