Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsEnvironmental Purification Yajna at Arya Veer Dal s Personality Development Camp
आर्य वीर दल ने किया पर्यावरण शोधन यज्ञ
Basti News - बस्ती में आर्य वीर दल के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा शिविर में पर्यावरण शोधन यज्ञ का आयोजन किया गया। शिविर में शशिकला श्रीवास्तव ने बालिकाओं को शक्ति संचय और सेवाभाव के लिए एकाग्रता की आवश्यकता...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 28 May 2025 03:54 AM

बस्ती। आर्य वीर दल के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा शिविर में पर्यावरण शोधन यज्ञ हुआ। जीवीएम कान्वेंट स्कूल में चल रहे शिविर के दौरान आर्यकन्या इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्या शशिकला श्रीवास्तव ने बालिकाओं को शक्ति संचय और सेवाभाव सीखने के लिए एकाग्रता की जरूरत पर बल दिया। कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती और योग शिक्षिका बबली शर्मा ने बच्चों को नियमित योग करने के लाभ बताए। संयोजिका विजयलक्ष्मी सिंह ने व्यायाम कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।