Nation s Safety Unity of Entrepreneurs and Social Organizations in Response to Terrorism बोले बस्ती : सेवा और समर्पण के साथ किया काम, हर मोर्चे पर देश के साथ, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsNation s Safety Unity of Entrepreneurs and Social Organizations in Response to Terrorism

बोले बस्ती : सेवा और समर्पण के साथ किया काम, हर मोर्चे पर देश के साथ

Basti News - बस्ती में उद्यमियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर देश की सुरक्षा में योगदान देने की बात की। सभी ने सरकार के कदमों का समर्थन किया और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 11 May 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
बोले बस्ती : सेवा और समर्पण के साथ किया काम, हर मोर्चे पर देश के साथ

Basti News : किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा और स्थिरता केवल सैन्य शक्ति पर निर्भर नहीं करती, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से उद्यमियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी की भी अहम भूमिका रहती है। ये समूह न केवल आर्थिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत करते हैं, बल्कि संकट के वक्त संसाधनों, नवाचारों और सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से राष्ट्र की तैयारियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शहर में रणनीतिक योजना, संसाधन प्रबंधन और सामाजिक सहयोग के माध्यम से देश को विषम स्थितियों के लिए तैयार करने में योगदान दे सकते हैं। हिन्दुस्तान के ‘बोले बस्ती अभियान के तहत जब उद्यमियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से बात की गई तो सभी ने देशहित को सबसे ऊपर रखा।

पहलगाम हिमाकत के विरोध में ‘आपरेशन सिंदूर चल रहा है। हमले का जवाब भारत सख्ती से दे रहा है। कड़े प्रतिरोध के साथ भारत ताबड़तोड़ हमले भी कर रहा है। जिसका व्यापारियों और समाजसेवियों ने स्वागत करते हुए हर कदम पर साथ देने की बात कही। किसी ने खून तो किसी धन देने की पेशकश की। किसी ने खून देने के लिए कहा तो किसी ने वालंटियर के तौर खुद को देश के लिए न्योछावर करने की बात कही। इन सभी की एक ही मंशा रही कि किसी भी दशा में पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में वह फिर से सिर नहीं उठा सके ओर आतंकवाद का पोषण कर पाए। चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा कि हमारा काम सामाजिक रहा है। लेकिन राष्ट्रसेवा सर्वोपरि है। समूचा संगठन हर स्तर पर सरकार के साथ है। पूजन पाठ के साथ साथ संसाधन जुटाने, देश के लिए दान देने, वालंटियरों को उपलब्ध कराने के लिए संगठन पूरी तन्मयता के साथ मौजूद हैं। ऐसे समय में जिस प्रकार की सहायता सरकार, आम जनता, शासन व प्रशासन को चाहिए, उसे देने के लिए हम तैयार हैं। प्रदेश अध्यक्ष चित्रांश क्लब रत्नाकर श्रीवास्तव आदर्श ने लोगों और खासकर व्यापारियों से अपील किया कि अभी सारे हालात नियंत्रण में हैं। आने वाले वक्त हम सभी साथ मिलकर इसका सामना करेंगे। लेकिन ध्यान रखा जाए कि जन उपयोगी सामानों की डंपिंग या कालाबाजारी कहीं पर न होने पाए। व्यापार तो कभी भी किया जा सकता लेकिन देशसेवा का मौका कम ही मिलता है। इसके लिए संगठन, व्यापारी संगठन व आम आदमी सभी को ध्यान देने की जरूरम है। सामाजिक कार्यकर्ता चित्रांश क्लब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, अतुल चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा यह समय केवल देशहित की बात करने का है। हम काफी समय से आतंकवाद का दंश झेल रहे हैं। अपने प्रियजनों को खोया है। इसका बदला लेने का अब वक्त आ गया है। इस बार सरकार और सेना को आर या पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। आंतकी संगठनों के अड्डे नेस्तनाबूत हों तथा पाक सेना के हौंसले को पूरी तरह से तोड़ा जाना जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता शेष नारायण गुप्ता, रूपेश श्रीवास्तव, जी. रहमान, अविनाश श्रीवास्तव, मोहम्मद इरफान, अनिल पांडेय, दीपू श्रीवास्तव, अवनीश सिंह, रणदीप माथुर, रेखा चित्रगुप्त, चित्रांश, लक्ष्मी अरोरा, संध्या दीक्षित, शीला पाठक, शैल पांडेय, रूमी वाधवा और प्रतिमा श्रीवास्तव ने सेना, सरकार की कार्रवाई की सराहना की। उनका कहना है कि यह सही वक्त कि भारत सरकार कड़ाई से जवाब दे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है, उसका पर्दा पूरी तरह से उठा दें, जिससे भविष्य में आतंकवाद का समूल नष्ट किया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी पर रहेगी नजर बस्ती। भारत-पाक के हालात को देखते हुए प्रशासन हर बिंदु पर सतर्कता बरत रहा है। इसके तहत आवश्यक वस्तुएं की सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने की ठोस योजना बनाई गई है। डीएम, आपदा के नोडल अधिकारी, पूर्ति अधिकारी, खाद एवं रसद विभाग के अधिकारी को इन बिंदुओं पर नजर और कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि आवश्यकताओं की वस्तुओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराना प्राथमिकता में है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह समस्त पेट्रोल पंपों की मॉनिटरिंग शुरू कर दें। सभी पेट्रोल पंपों पर समय से तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस बात पर भी नजर रखें कि उनके पास स्टॉक होल्ड न होने पाए। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह दाल, तेल, चावल, नमक व अन्य दैनिक उपयोग होने वाली वस्तुओं के आपूर्ति, भंडारण आदि के विवरण को विभागीय पोर्टल पर दर्ज करते हुए स्टाफ को डिस्प्ले करना है। इस दौरान किसी भी आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी संगठन के अमरमणि पांडेय ने व्यापारी साथियों से अपील किया है कि इस परिस्थिति में सरकार, जनता और व्यापारियों के बीच समन्वय का काम करें। बोले व्यापारी/विभिन्न संगठनों के लोग हर भारतीय का पहला प्यार उसका देश है। देश के दुश्मनों के खात्मे में हम पूरी मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़े हैं। देश सेवा के लिए तैयार हैं। गुरुप्रीत चावला हर स्तर पर हम सभी देश की सेवा के लिए तैयार हैं। जब और जहां हमारी जरूरत होगी, हम सभी अपना पूरा योगदान देने के लिए तैयार खड़े मिलेंगे। मनोज कुमार गुप्ता भारत ने पाक में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हर स्थिति और परिस्थिति में देशहित सर्वोपरि है। सुनीता सिंह पाकिस्तान की नापाक हरकतों के लिए उसे सबक सिखाना बहुत जरूरी है। वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। देश के खातिर हम सब एक साथ हैं। चौ. भूपेन्द्र सिंह हमें अपने देश और देश के राष्ट्रवादी सरकार पर गर्व है। आतंकी हमले के जवाब के समर्थन में पूरे देश एकजुट है। हम तन-मन-धन से देश की सेवा को तैयार हैं। कैलाशनाथ दुबे भारत के हमले ने साफ संदेश दिया है कि देश में आतंक व आतंकवादी हरकतों को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सरकार के इस फैसले का हम पूरा समर्थन करते हैं। गौरव भारत वर्तमान परिवेश में पूरा देश आज एकजुट है। यही हमारी ताकत है, देश सबसे पहले हैं। हम देश के लिए सबकुछ न्योछावर करने के लिए हर वक्त तैयार हैं। संतोष सिंह देश की सेना ने हर भारतीय के स्वाभिमान को पूरा किया गया है। देश के माथे से कलंक मिटा है। हम भी देश की रक्षा और सुरक्षा में हर योगदान देने को तैयार हैं। रामकृष्ण गुप्ता हम महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर हमने अपने गहने तक देश के लिए दिए हैं। आगे भी किसी प्रकार के साधन व संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। शैल पांडेय देश हित में सरकार को हर कदम उठाना चाहिए। हम भी अपनी तरफ से सरकार जो भी सहयोग चाहेगी उसे प्रदान के लिए हर वक्त मुस्तैद मिलेंगे। विनायक जायसवाल सरकार को आतंक के खात्मे के लिए देश में मौजूद स्लीपर सेल के नेटवर्क को भी समाप्त करना होगा। देश के दुश्मनों के खिलाफ हम भी हर वक्त सबसे आगे मिलेंगे। संतोष श्रीवास्तव भारत सरकार ने देश में जश्न का माहौल बना दिया है। आतंकियों को सबक सिखाने के साथ ही पूरा देश एक साथ खड़ा नजर आ रहा है। गोविन्द गुप्ता सरकार को ऐसा प्रबंध करना चाहिए, जिससे पाकिस्तान और आंतकवाद फिर से अपना फन न उठा सके। इस लड़ाई को अंतिम दौर तक पहुंचाया जाना चाहिए। अतुल श्रीवास्तव 26 बहनों का सिंदूर को पोछा था, अब सिंदूर की लड़ाई है। इसे अंजाम तक पहुंचाया जाना चाहिए। हम समाजसेवी सरकार, सेना, प्रशासन के साथ हर पल तैयार हैं। लक्ष्मी अरोरा इस समय सरकार को हम जन संगठनों से जिस प्रकार की जरूरत व दरकार होगी, उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। संसाधन तक सहयोग देंगे। प्रकाश मोहन श्रीवास्तव आपदा के समय में सामाजिक संगठनों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारा संगठन पूरी तरह से तैयार है। हम सभी तन, मन और धन से सरकार की सेवा में हैं। राजेश चित्रगुप्त सरकार व सेना का उठाया गया कदम सराहनीय है। इस काम में हम देशवासी पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। पूरे देश के लोगों की दुआ है कि पाक को घुटने पर लाए। सर्वेश श्रीवास्तव इस ऑपरेशन में महिलाएं सरकार के साथ हैं। ऑपरेशन सिंदूर को महिलाएं लीड कर रही हैं। महिलाएं जल, थल व वायु सेवा में योगदान दे रही हैं, वैसे हम भी देश के लिए तैयार हैं। शीला पाठक बोले जिम्मेदार हिन्दुस्तान हमेशा से अमन और शांति का पैरोकार रहा है। फिर भी यदि ऐसा कुछ हुआ और देश में कुछ विपदा आई तो इनरह्वील क्लब पूरा सहयोग करेगा। इनरह्वील क्लब की अध्यक्ष होने के नाते अपने सदस्यों के साथ बस्ती के जनमानस का हौंसला बढ़ाएंगे। यदि कहीं कोई अप्रिय घटना हुई या कोई जनहानि होती है। तो सभी क्लब सदस्यों के साथ वहां पहुंचकर उन्हें प्राथमिक इलाज देने की पूर्ण रूप से तैयार रहेंगे। उनके आवश्यकतानुसार पूरा करने की पूर्ण रूप से कोशिश किया जाएगा। कला अग्रवाल, अध्यक्ष, इनरह्वील क्लब ,बस्ती देशसेवा के प्रति हर किसी का जज्बा सातवें आसमान पर है। किसी भी दशा में लोग निपटने को तैयार हैं। तन, मन, धन से लोग देशसेवा में भागीदार को उत्सुक हैं। ऐसी कोई घटना और जरूरत पड़ी तो क्लब इसमें शामिल होगा। चिकित्सा सेवा से लेकर अन्य गतिविधियों में साथ चलना प्राथमिकता होगी। देशसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। पहलगाम हमले के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई से भरोसा बढ़ा है। ब्लड डोनेट, चिकित्सा कैंप, अन्य शिविरों को लगाने के लिए हमेशा तत्पर हैं। अभितेष श्रीवास्तव अध्यक्ष, रोटरी क्लब, बस्ती मिडटाउन आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए क्लब का हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता तैयार बैठा है। देशसेवा में सबकुछ न्योछावर के लिए भी क्लब के पदाधिकारी पीछे नहीं रहेंगे। आमजन की सुरक्षा, सेवा और जरूरतों को पूरा करना मारवाड़ी युवा मंच की प्राथमिकता में है। लगातार कैंप किया जाता है, यदि इस अवसर पर सेवा करने का मौका मिलता है तो संस्था भाग्यशाली होगा। राहुल मोदी, संस्थापक अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच पहलगाम हमले के बाद भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई से पाक बौखला गया है। उसको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमलोग भी तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई हैं। बस्ती विकास समिति जनजागरूकता कर लोगों को बता भी रहा है। इस परिस्थिति में लोग गलत अफवाह न उड़ाएं। अफवाहों पर हमें ध्यान नहीं देना है। सरकार, जिला प्रशासन के निर्देश का पालन करें। बस्ती विकास समिति देश के साथ खड़ा है। राहुल श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष, बस्ती विकास समिति

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।