New Executive Committee Elected at Maharajganj Bar Association with Om Prakash Mishra as President कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन में ओम प्रकाश अध्यक्ष, बृजेश कुमार मंत्री निर्वाचित, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsNew Executive Committee Elected at Maharajganj Bar Association with Om Prakash Mishra as President

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन में ओम प्रकाश अध्यक्ष, बृजेश कुमार मंत्री निर्वाचित

Basti News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 12 April 2025 08:46 AM
share Share
Follow Us on
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन में ओम प्रकाश अध्यक्ष, बृजेश कुमार मंत्री निर्वाचित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के चुनाव में 96 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में ओम प्रकाश मिश्रा ने 50 मत प्राप्त किया। वहीं ओमप्रकाश सिंह को केवल 28 मत से संतोष करना पड़ा। ओम प्रकाश मिश्रा ने 22 मतों से विजय घोषित किए गए। वहीं मंत्री पद के प्रत्याशी इंद्रजीत कुमार चौरसिया को 36 मत एवं बृजेश कुमार पटेल को 57 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 21 मत से मंत्री बृजेश कुमार पटेल विजय घोषित किए गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रेम प्रकाश शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण तिवारी व मोहम्मद इसरार खान तथा कोषाध्यक्ष पद पर कृष्ण प्रताप शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव घोषित हुए। इसी प्रकार अंकुर मणि त्रिपाठी, सतीश चंद्र पटेल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पासवान, अभिषेक वर्मा, अंगद कुमार चौधरी, दिग्विजय नाथ पटेल, रितेश कुमार दीक्षित, विकास कुमार पांडेय निर्विरोध कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किए गए। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, राकेश बिहारी श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार त्रिपाठी, अनिकेत श्रीवास्तव, मन्नान सिद्दीकी, सतीश प्रजापति, रवीश चंद श्रीवास्तव, कृष्णानंद तिवारी, देवेश नारायण, अभिषेक श्रीवास्तव, भूपेंद्र पटेल, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।