Tragic Suicide 20-Year-Old Youth Found Hanging in Home कमरे में लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTragic Suicide 20-Year-Old Youth Found Hanging in Home

कमरे में लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amroha News - हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 22 April 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
कमरे में लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक रविवार शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसने छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात परिजनों ने कमरे में देखा तो उसका शव लटका हुआ था। मौके पर चीख पुकार मच गई। गांव के तमाम लोग जुट गए। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन सुसाइड करने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। युवक दो भाइयों में छोटा था। वह खेती किसानी में परिवार का हाथ बंटा रहा था। वहीं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।