30 और लोगों का होगा डीएनए जांच
Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में मासूम संग हुई हैवानियत की घटना

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में मासूम संग हुई हैवानियत की घटना में अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए 30 अन्य लोगों का डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया। इसमें पांच नाबालिग भी शामिल रहे, जिनके अभिभावकों की सहमति पर नमूना लिया गया है। बता दें कि इसक पूर्व गांव के 14 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी नमूने की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। आवश्यकता व सहमति के आधार पर पुलिस और भी कुछ लोगों के नमूने जांच के लिए ले सकती है।
लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में गत 18 मई को दिन में पांच वर्षीय बच्ची गांव में अपनी दादी को ढूंढने निकली थी। जिसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। रात करीब आठ बजे सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची थी और सर्च अभियान चलाया गया था। देर रात करीब 12 बजे घर से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर मासूम का शव खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम संग हुई दरिंदगी सामने आई थी। प्रकरण में पुलिस अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई थी। एसपी अभिनंदन स्तर से इस घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। वह खुद लगातार केस की मानीटरिंग कर रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लग सकेंगे और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।