विजय दिवस पर बहराइच में होगी ऐतिहासिक भीड़ : ओपी राजभर
Basti News - बस्ती में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने 10 जून को महाराजा सुखदेव राजभर का विजय दिवस मनाने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री...

बस्ती, निज संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की बस्ती मंडल, गोरखपुर मंडल, देवीपाटन मंडल और अयोध्या मंडल के पदाधिकारी की समीक्षा बैठक व सम्मेलन अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुखदेव राजभर का विजय दिवस 10 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहराइच में ऐतिहासिक भीड़ होगी। सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में हजारों कार्यकर्ताओं में अपनी उपस्थिति शानदार तरीके से दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि डूबते हुए इतिहास को यदि किसी पार्टी ने उठाने का काम किया है तो वह सुभासपा ने किया है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश है। 10 जून 2025 को बहराइच में लाखों की भीड़ उपस्थित होगी। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित चौधरी, महादेवा विधायक दूधराम, राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर, एमएलसी विच्छेलाल राजभर, मंडल प्रभारी रामानंद बौद्ध ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा राजभर, विनोद तिवारी, सुनील सिंह, लक्ष्मी देवी राजभर, चतुर्भुजी पांडेय, सुरेश राजभर, उमेश राजभर, श्रीनिवास राजभर, पप्पू राजभर, तुलसीराम राजभर, उमेश, सुग्रीव, जलाल राजभर, पन्नीलाल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।