Tragic Death Young Woman Found Hanging in Basti Home होली के दिन पंखे में दुपट्टे से लटकी मिली युवती मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Death Young Woman Found Hanging in Basti Home

होली के दिन पंखे में दुपट्टे से लटकी मिली युवती मौत

Basti News - बस्ती के पैकोलिया थानाक्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती शिवांगी सिंह का शव पंखे से लटकता मिला। वह पिछले 8 महीने से अपनी मौसी के पास रह रही थी और हाल ही में अपनी मां के पास आई थी। घटना की जानकारी मिलने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 14 March 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
होली के दिन पंखे में दुपट्टे से लटकी मिली युवती मौत

बस्ती, हिंदुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के बैरिहवा तिराहे के पास मकान के अन्दर एक युवती का शव पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका शिवांगी सिंह (25) पुत्री स्व. राणाप्रताप सिंह की शादी 2019 में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के लबड़ापुर गांव में सचिन शाही पुत्र आद्दा सिंह से हुई थी। शिवांगी की तबीयत कुछ खराब रहती थी। जिस कारण करीब 8 माह से बहराइच जनपद के नानपारा में अपने मौसी के पास रह रही थी। लगभग 20 दिन पहले अपनी मां सीता सिंह के पास आयी थी और बैरिहवा तिराहे पर मकान में रह रही थी। मकान में सिर्फ दो ही कमरे बने हैं। भोजन करने के बाद सभी लोग गुरुवार रात में सो गए।

रात करीब डेढ़ बजे मां ने देखा कि शिवांगी जग रही है। शुक्रवार भोर में 5 बजे देखा तो पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। मृतका का पति हरियाणा के पानीपत में रोजी-रोटी के लिए गया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।