नगर में चोरियों की बाढ़, व्यापारी भय के साए में
Bhadoni News - गोपीगंज में चोरियों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों में रोष पैदा किया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। हाल ही में आदर्श जायसवाल की साइकिल चोरी हो गई, जिसका...

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में हो रही चोरियों का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मामलों का खुलासा करने की बजाय पुलिस शांत बैठी है। कहा कि तीन दिनों पहले आदर्श जायसवाल नामक युवक साइकिल से घर से बाजार को सामान खरीदने गया था। खरहट्टी मोहाल, पसियान गली के पास दुकान से सामान लेने लगा। उसी दौरान दो मिनट बाद मुड़कर देखा उसकी साइकिल गायब थी। वहीं पर एक व्यापारी द्वारा सीसीटीवी कैमरे से ज्ञात हुआ कि साइकिल चोर साइकिल उठाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
पुलिस प्रशासन को सूचना भी दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। नगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक निष्क्रिय है। सीसीटीवी कैमरे में साइकिल चोर का स्पष्ट चेहरा भी नजर आ रहा है। कहा कि इतना ही नहीं, पहले भी हुई कई चोरियों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। मामले से आला अफसरों को अवगत कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।