Police Raid Spa Center in Bhadohi Amid Prostitution Allegations स्पा सेंटर पर धमके सीओ, किया पूछताछ, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsPolice Raid Spa Center in Bhadohi Amid Prostitution Allegations

स्पा सेंटर पर धमके सीओ, किया पूछताछ

Bhadoni News - स्पा सेंटर पर धमके सीओ, किया पूछताछ क क क क क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीFri, 25 April 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
स्पा सेंटर पर धमके सीओ, किया पूछताछ

भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा-इंद्रामिल बाईपास मार्ग पर संचालित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार की शाम सीओ भदोही अशोक मिश्रा जवानों के साथ पहुंचे। इस दौरान वहां पर एक महिला, कुछ कर्मी मिले। उनसे पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने सीसी कैमरों को भी खंगालने का काम किया है। कुछ लोगों द्वारा स्पा सेंटर में मसाज की जगह देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेंटर पर छापेमारी करके जांच पड़ताल की है। उधर, पुलिस के जवानों को देखकर संचालकों में अफरा-तफरी का आलम रहा। संचालक का कहना है कि कुछ लोग धन वसूली को लेकर दबाव बना रहे हैं। ऐसे में फर्जी शिकायत कर रहे हैं। सेंटर पर केवल मसाज का काम किया जाता है। पुलिस प्रकरण की हर एंगल से जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।