लू की थपेड़ों ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 43 पार
Bhadoni News - लू की थपेड़ों ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 43 पार , तापमान पहुंचा 43 पार , तापमान पहुंचा 43 पार , तापमान पहुंचा 43 पार , तापमान पहुंचा 43 पार , तापमान

ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रचंड गर्मी संग लू की थपेड़ों ने झुलसाना शुरू कर दिया है। सुबह नौ बजते ही ऐसा लग रहा है कि सूर्यदेव आग बरसाने लग जा रहे हैं। लू की चपेट में आने से लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में प्रत्येक दिन तीन हजार से ज्यादा रोगियों का रक्त जांच हो रहा है। जांच में ज्यादातर शुगर के केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में चिलचिलती धूप और लू से तापमान 43 पार पहुंच गया।
मौसम विभाग की माने तो दोपहर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में सापेक्ष आद्रता आठ एवं रात में सापेक्ष आद्रता 55 प्रतिशत रहा। पक्षुआ हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला। गर्मी का असर आमजन के अलावा पशु- पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। सुबह से लेकर शाम तक आसमान से बरस रही आग से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा। मार्गों पर राह चलना भी मुहाल हो गया था। इससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्म पछुआ हवा ने लोगों को घरों में कैद रहने पर विवश कर दिया है। जंगलों में वन्य जीव पानी के लिए तरस जा रहे हैं। नगरीय इलाकों में भी पशु-पक्षी दिनभर पानी की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। शुरुआती दिनों में मौसम माकूल बना रहा। गर्मी से पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा था। पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत दिलाने में असफल साबित हो रहे थे। सड़कों पर चलना दुश्वार बना रहा। एक तो गर्मी, ऊपर से गर्म हवा, दोनों ने राह चलते लोगों को ठिठकने पर विवश कर दिया। गर्मी के बर्दाश्त के बाहर हो जाने पर राह चलते लोग छांव देखकर सुस्ताने लग जा रहे थे। गर्मी से बेहाल पशु-पक्षी भी आसरे की तलाश में भटकते रहे। गर्मी व लू से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी हो रही है। वह गर्मी और लू का शिकार हो बीमार पड़ जा रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भरमार लगने लगी है। दो बजे के बाद ओपीडी बंद होने पर इमरजेंसी वार्ड में रोगियों की संख्या बढ़ने लग जा रही है। वार्ड में चार-छह घंटा पानी चढ़ने के बाद आराम होते ही मरीज डिस्चार्ज हो जा रहे हैं। शाम को भी मौसम नहीं हो रहा ठंड ज्ञानपुर। कालीन नगरी में शाम को भी मौसम ठंडा नहीं हो रहा है। शाम पांच बजे के बाद भी ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रहा है। गर्मी से राहत पाने को लोग बरामदा एवं मकान धोने के साथ ही पोछा लगाते नजर आए। लेकिन गर्मी से लोगों को राहत मिलता नजर नहीं आया। शाम छह बजे तक बाद भी गर्मी से लोग बेचैन नजर आते रहे। गर्म हवा से बाइक सवारों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शाम तक मौसम में ठंडक का एहसास नहीं हुआ। पंखा-कूलर का भी हवा गर्म लगता रहा। कोढ़ में खाज बनी बिजली कटौती ज्ञानपुर। प्रचंड गर्मी में अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए कोढ़ में खाज साबित हो रही है। मनमानी कटौती से लोगों का रातों की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। रात्रि में बिजली कटौती के चलते नींद न पूरा होने पर लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जा रहा है। मामूली बात को लेकर लोग आपस में उलझ जा रहे हैं। रात्रि में बत्ती गुल होते ही पसीना से भिगे लोगों की नींद खुल जा रही है। छोटे बच्चे गर्मी से व्याकूल होकर रोते-रोते बीमार पड़ जा रहे हैं। दिन में तो किसी तरह लोग समय काट ले रहे हैं, लेकिन रात्रि में बत्ती गुल होते ही लोगों की दिक्कत काफी बढ़ जा रही है। बेल सरबत और सत्तू की बढ़ी मांग ज्ञानपुर। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बेल सरबत, आम पना एवं सत्तू की मांग अचानक बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने को लोग तरल पदार्थ का खूब सेवन कर रहे हैं। पुलिस लाइन के पास स्थित सत्तू की दुकान पर सुबह दस बजते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है। सत्तू विक्रेता गोरे गुप्ता ने बताया कि गर्मी राहत पाने को लोग खूब सत्तू का सेवन कर रहे हैं। ग्राहकों को चना एवं जौ का सत्तू बनाकर दिया जा रहा है। प्रचंड गर्मी में बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी ज्ञानपुर। प्रचंड गर्मी में प्यास से व्याकूल हुए पशु-पक्षी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं, लोक निर्माण कार्यालय परिसर में लगे टंकी से हजारों लीटर पानी रोज व्यर्थ हो रहा है। पानी टंकी भरने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पानी गिरकर व्यर्थ हो रहा है। जल संरक्षण को लेकर लोग कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा रोज बर्बाद हो रहे पानी से लगाया जा सकता है। थोड़ी सी लापरवाही हजारों लीटर जल को व्यर्थ कर दे रहा है। बीडीएच 18 लोक निर्माण कार्यालय परिसर में शुक्रवार को टंकी से गिरकर व्यर्थ हो रहा जल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।