आने वाले समय में स्मार्ट शहर के रूप में विकसित होगा बिजनौर
Bijnor News - बिजनौर नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में जो काम नहीं हुए, उससे अधिक कार्य पिछले दो वर्षों में हुए...
बिजनौर नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कार्यकाल के दो वर्ष होने पर उपलब्धियां गिनाई और कहा कि पिछले पांच साल जो विकास कार्य नहीं हुआ, उससे ज्यादा दो साल में विकास कार्य हुआ है। उन्होंने बीते विकास कार्यों के साथ ही आगामी कार्यों व योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। नगरपालिका के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कहा कि विस्तारित क्षेत्रों की कालोनियों में सड़कों का निर्माण, पानी निकासी को नालों, प्रकाश पथ के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं। बीते वर्ष दिसंबर से अब तक 162 कार्य यानी 17 किमी लंबी सड़कों का निर्माण, चार किमी लंबा नाला, मंडावर रोड, नूरपुर रोड, नुमाइश ग्राउंड, कलक्ट्रेट किसान पथ आदि मार्गों पर करीब चार करोड़ की 1600 लाइटें लगाई गई।
शहर के विकास कार्यों व चहुंमुंखी विकास की देन है कि बिजनौर शहर का मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में चयन हुआ है। इसके लिए उन्होंने नगर विकास मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष का भी आभार जताया। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह ने बताया, कि आगे योजना आने वाली हैं जिसमें जिला मुख्यालयों के शहर स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित होंगे। इसमें बिजनौर भी शामिल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिकली मॉनीटरिंग बढ़ेगी। ट्रैफिक कंट्रोल भी इलेक्ट्रॉनिकली होगा। ईओ पालिका विकास कुमार ने बताया कि शहर में आगामी विकास कार्यों की रूप रेखा भी तैयार बताई। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह ने दो वर्ष में हुए विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताया। नजीबाबाद रोड पर अरबन फूड मार्केट बनाने की योजना पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने बताया कि पालिका की ओर से घेर रामबाग में आर्थिक रूप से पिछड़े व गरीब लोगों के विवाह आदि समारोहों के लिए 4 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से कल्याण मंडप बनेगा। भूमिपूजन हो चुका है। इसका निर्माण नगर विकास की सीएंडएस कार्यदायी संस्था कराएगी। नजीबाबाद रोड पर अरबन फूड मार्केट बनाने की योजना भी है। नुमाइश ग्राउंड में अटल द्वार, बाउंड्री, बहुउद्देश्यीय हॉल, स्पोर्ट्स हाल का निर्माण होगा। इस वर्ष नवीन कर निर्धारण नियमावली के साथ ही तीन करोड़ सात लाख से 11 प्रमुख चौराहों का सौन्दर्यीकरण होगा। पांच ओपन जिम बनेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।