Celebrating 461st Birth Anniversary of William Shakespeare in Bijnor UP शेक्सपियर ने अपनी लेखनी से दिया मानवता संदेश: डॉ. एमएस त्यागी , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsCelebrating 461st Birth Anniversary of William Shakespeare in Bijnor UP

शेक्सपियर ने अपनी लेखनी से दिया मानवता संदेश: डॉ. एमएस त्यागी

Bijnor News - यूपी इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन ने बिजनौर में विलियम शेक्सपियर की 461वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने शेक्सपियर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी ने उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 23 April 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
शेक्सपियर ने अपनी लेखनी से दिया मानवता संदेश: डॉ. एमएस त्यागी

यूपी इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन जिला बिजनौर के तत्वावधान में अंग्रेजी भाषा के महान नाटककार एवं कवि विलियम शेक्सपियर का 461वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में बुधवार को अंग्रेजी भाषा के महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन पर जनपद के कोने-कोने से आए अंग्रेजी शिक्षकों, छात्रों एवं साहित्य प्रेमियों ने शेक्सपीयर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं मॉडर्न इंग्लिश पोयट डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी ने अपनी अंग्रेजी कविता के माध्यम से 16वीं शताब्दी के इस महान कवि को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि विलियम शेक्सपियर का युग अंग्रेजी साहित्य का स्वर्ण युग कहलाता है। विलियम शेक्सपियर ने अपने जीवन काल में 37 नाटक एवं 154 सोनेटस की रचना कर दुनिया को मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम को नसीमुद्दीन, रविन्द्र शर्मा, सुहेल आबिद, अमित सिंघल, प्रेमपाल सिंह, कुमार सामर्थ, मदनपाल सिंह, अवनीश भटनागर, पंकज कुमार, साजिद हुसैन, एनसीसी ऑफिसर अंजू आर्य, अनुपम सचदेव, नरपाल सिंह, अमित वर्मा, सुमित कुमार वर्मा, विनय कुमार शर्मा, शशि बाला शर्मा एवं कविता गर्ग ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।